महुवा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले 5 शातिर दबोचे, 2 थार सहित 3 वाहन जब्त

Jul 4, 2026 - 19:04
 0
महुवा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले 5 शातिर दबोचे, 2 थार सहित 3 वाहन जब्त

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा थाना पुलिस ने सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी कर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थार गाड़ी एक बाइक सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। 

थाना अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि महुआ थाना पुलिस ने दौसा पुलिस अधीक्षक की दिशा निर्देशानुसार महुआ थाना क्षेत्र में स्टंट में इस्तेमाल की जा रही दो थार गाड़ियां और एक आर-15 मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से स्टंटबाजों में हड़कंप मच गया।

पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज के निर्देशन, जिला पुलिस अधीक्षक दौसा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी महुवा के सुपरविजन में महुवा थाना प्रभारी महेंद्र  यादव  के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत   टीकरी जाफरान रोड पर स्टंटबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। वहीं स्टंट में प्रयुक्त दो थार (फोरव्हीलर) एवं एक यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त कर लिया गया।
महुवा पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना केवल कानून का उल्लंघन ही नहीं, बल्कि आमजन के जीवन के साथ खिलवाड़ भी है। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सड़क पर स्टंट करने से बचें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं।
पुलिस का संदेश:- "स्टंट नहीं, सुरक्षा चुनें... आपकी एक लापरवाही कई जिंदगियां खतरे में डाल सकती है।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है