मकराना: भाजपा शहर मंडल की मासिक बैठक संपन्न; डॉ. अमिता भींचर ने दिए बूथ मजबूती व डिजिटल सक्रियता के मंत्र
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल, मकराना की मासिक संगठनात्मक बैठक रविवार को स्थानीय इंदौरा वाटिका स्थित मंडल कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की मुख्य अतिथि डॉ. अमिता भींचर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी सफलता का मार्ग 'बूथ' से होकर गुजरता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो बूथ जीत लेता है, वही चुनाव जीतता है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र की बूथ कमेटियों को सक्रिय करना अनिवार्य है। बूथ मजबूती के लिए उन्होंने कहा कि सोमवार को शहर मंडल के प्रत्येक बूथ पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रिपोर्टिंग सरल एप के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों, युवाओं और महिलाओं की सूची तैयार करें।
बैठक के दौरान शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों और मंडल कार्यकारिणी का भौतिक सत्यापन किया गया ताकि जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार (डबल इंजन सरकार) की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। पार्टी की रीति-नीति को उद्यमियों, व्यापारियों, गृहणियों, किसानों, मजदूरों और युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को पार्टी की डिजिटल लर्निंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मंडल अध्यक्ष जे.के. इंदौरा, उपाध्यक्ष नोरतराम नायक व विनोद जोशी, मंत्री मीनाक्षी प्रजापत, मीडिया प्रभारी देवेश स्वामी, कार्यालय मंत्री श्री भगवान काबरा, प्रवक्ता रामचंद्र मेघ व सारिका खंडेलवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जुबेर अहमद, युवा मोर्चा के सुरेंद्र जाखड़ सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इनके अलावा कमला शर्मा, मालचंद स्वामी, प्रेम प्रकाश कुमावत, श्यामसुंदर जांगिड़, पूर्व पार्षद ईश्वर बंजारा, लक्ष्मण प्रजापत, जहीर अहमद, सुरेश इंदोरा, राधेश्याम जाटल्या, कैलाश शर्मा, राघव रिणवा, मनोज नाथ, रामस्वरूप खटोड़, एच.पी. आलम शेख, चैनाराम गुर्जर, जुगल किशोर जाटल्या सहित मंडल के अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


