भागवत कथा में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन, हवन कुंड में डाली आहुतियां

Jul 27, 2026 - 18:16
 0
भागवत कथा में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन, हवन कुंड में डाली आहुतियां

सकट (अलवर) कस्बे की आसन की डुंगरी ख़ाक नाथ मंदिर पर नवनिर्मित नव कुंडात्मक यज्ञशाला के पूजन कार्यक्रम को लेकर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में प्रति दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रीमद् भागवत कथा मे सोमवार को कथावाचक संत साईं राम महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को पूतना उद्धार की कथा सुनाने के साथ ही उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं माखन चोरी की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। कथा के दौरान गाए गए भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य करने के साथ ही  हरे राम हरे कृष्णा नाम का संकीर्तन किया गया।

वहीं नारायणपुर गांव के यज्ञाचार्य पं रामबाबू शर्मा ने नवनिर्मित यज्ञशाला की यज्ञवेदी मे वैदिक मंत्रोच्चारणो के साथ यजमानों से शुद्ध गाय के घी व हवन सामग्री की आहुतियां दिलवाई और प्रवचन देते हुए कहा कि हवन यज्ञ जैसे आयोजनों से पर्यावरण शुद्ध होने के साथ ही मानव की मनोकामनाएं पूर्ण होती है एवं क्षेत्र की उन्नति होती है और यज्ञ जैसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले मानव को धन वैभव ऐश्वर्य मोक्ष और ईश्वर की प्राप्ति होती है। आयोजक कमेटी के छुट्टन लाल मीणा ने बताया कि कथा का समापन पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ 29 जुलाई को होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................