राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में छात्र छात्राओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को नई किरण नशा मुक्ति केंद्र कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के संदर्भ में जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त रहने हेतु शपथ दिलाई गई ।साथ ही प्रभारी प्रो.ओमप्रकाश अलवरिया द्वारा नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया गया। महाविद्यालय परिसर को नशा मुक्त बनाने के लिए समस्त छात्र-छात्राओं को जागरुक एवं प्रेरित किया गया।
इसी अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एनएसएस इकाई के तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया एनएसएस प्रभारी प्रो . नूरजमां खा ने पर्यावरण संतुलन में वृक्षारोपण का बहुत बड़ा योगदान बताया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री योगेश कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण चेतना के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रो. पवन कुमार, प्रो.सतीश कुमार , श्रीमती सीमा देवी श्री दिनेश कुमार भूटानी एवं राहुल आदि उपस्थित रहे

