उद्योग विभाग की योजनाओं की जानकारी के लिए 28 जुलाई को विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन

Jul 27, 2026 - 18:17
 0
उद्योग विभाग की योजनाओं की जानकारी के लिए 28 जुलाई को विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, खैरथल-तिजारा के तत्वावधान में स्थानीय उद्यमियों, व्यापारियों, आर्टिजन्स एवं आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न औद्योगिक एवं स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि यह शिविर 28 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अटल सेवा केन्द्र, ग्राम इस्माईलपुर, किशनगढ़बास में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं, जिनमें विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, आर्टिजन पहचान पत्र (कार्ड) योजना, राजस्थान एमएसएमई योजना, राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी तथा रिप्स-2024 सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
 इसके अतिरिक्त पात्र एवं इच्छुक व्यक्तियों को योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने संबंधी विस्तृत मार्गदर्शन भी मौके पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा दे सकें। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र ने क्षेत्र के सभी उद्यमियों, व्यापारियों, आर्टिजन्स एवं आमजन से निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................