धौलागढ़ में आयोजित जनजाति मीना विकास समिति की बैठक में धर्मशाला निर्माण संबंधी प्रस्तावों पर लगी मुहर; कल से शुरू होगा निर्माण कार्य
कठूमर (दिनेश लेखी) जनजाति मीना विकास समिति खेरली-कठूमर की बैठक मंगलवार को धौलागढ़ में पूर्व सरपंच प्रभूदयाल मीना (खेड़ा) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में धौलागढ़ स्थित प्रस्तावित मीना धर्मशाला के निर्माण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मीना धर्मशाला के निर्माण का ठेका छत की नाप के आधार पर ₹251 प्रति वर्ग फुट की दर से ठेकेदार वकील जाटव निवासी विजयपुरा (भनोखर) को दिया गया है। साथ ही तय किया गया कि धर्मशाला का निर्माण कार्य बुधवार, 29 जुलाई 2026 से विधिवत प्रारंभ किया जाएगा।
बैठक में समाज के सहयोग से ₹40,800 की सहायता राशि बहतूकला क्षेत्र के समाजबंधुओं द्वारा जमा करवाई गई। वहीं बत्तूलाल मीना, अध्यक्ष, को-ऑपरेटिव सोसायटी मन्या का वास ने धर्मशाला निर्माण के लिए 10 एमएम सरिये के दो बंडल देने की घोषणा की, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
बैठक में मंत्री धर्म सिंह मीना, नंदकिशोर मीना, रामनिवास मीना (चैनपुरा), महावीर मीना (कालवाड़ी), कोषाध्यक्ष रमेश मीना (बैंक मैनेजर), श्योनाथ सिंह मीना, मोतीलाल मीना, मोहरसिंह मीना, जगदीश मीना, घनश्याम मीना, सुखराम बैनाड़ा, कैलाश मीना, भरतलाल मीना, रतनलाल मीना, बल्लूराम मीना, सतीश मीना, राजेश मीना, लल्लूराम मीना, अमर मीना, जगदीश मीना (गुंडवास), फूलसिंह मीना, हरीराम मीना, बुधराम मीना, मनीराम मीना, रामअवतार मीना, चंदूलाल मीना सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

