श्री राम युवा मित्र मंडल द्वारा होगा कावड़ सेवा शिविर का चार दिवसीय आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे में सावन मास में शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए श्री राम युवा मित्र मंडल द्वारा तैयारियां तेज कर दी हैं। यह शिविर जालूकी रोड अनाज मंडी लक्ष्मणगढ़ में 7 अगस्त से 10 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन प्रसादी, स्नान, ठहरने विश्रामऔर दवाइयों की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। सचिन गाबा ने बताया कि 7 अगस्त को सुबह 9 बजे विधिवत पंडित द्वारा पूजन के साथ शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। शिविर की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां समिति सदस्यों को सौंपी गईं है।

