कठूमर में प्रधानमंत्री ग्राम उजाला योजना के तहत 28 जुलाई से 8 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर

Jul 27, 2026 - 18:36
 0
कठूमर में प्रधानमंत्री ग्राम उजाला योजना के तहत 28 जुलाई से 8 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर

कठूमर (दिनेश लेखी) जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय कठूमर पर प्रधानमंत्री ग्राम उजाला योजना के तहत 28 जुलाई 2026 से 8 अगस्त 2026 तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। सहायक अभियंता भीम सिंह जाट ने बताया कि शिविरों में उपभोक्ताओं को ऊर्जा दक्ष एलईडी उत्पाद निर्धारित रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें में 200 रुपये में 5 एलईडी बल्ब (12 वॉट के 2 एवं 9 वॉट के 3 बल्ब), 200 रुपये में चार्जिंग बल्ब, 150 रुपये में चार्जिंग टॉर्च तथा 150 रुपये में 2-इन-1 बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे।
सहायक अभियंता ने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में आयोजित शिविरों का लाभ उठाकर ऊर्जा की बचत करने वाले उत्पाद रियायती दरों पर प्राप्त करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................