राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ (अलवर/ कमलेश जैन)महाविद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ श्याम सुंदर मीणा भी आमंत्रित थे।पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम जगाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था । इस मौके पर महाविद्यालय परिसर में नीम, पीपल, और शीशम जैसे उपयोगी पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर नवचयनित आईपीएस अधिकारी जितेन्द्र कुमार मीना ने नशा मुक्ति एवम् सिविल सर्विसेज में कैसे सफलता प्राप्त की जाए विषय पर अध्यनरत छात्र-छात्राओं को समझाया गया।
मोटिवेशन स्पीच व वृक्षारोपण के लिए आमंत्रित डॉ श्याम सुंदर मीणा ने अपने उद्बोधन में छात्रों के भविष्य निर्माण एवं अध्ययन प्रक्रिया पर छात्रों को विस्तार से बताया श्याम सुंदर मीना ने विद्यार्थियों से प्रत्येक पौधे को एक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने तथा हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। शासन के निर्देशों के क्रम में महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थलों पर इस अभियान में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

