गोविन्दगढ़ क्षेत्र में एक साइबर ठग गिरफ्तार, एक मोबाइल जब्त

May 18, 2025 - 14:16
 0
गोविन्दगढ़ क्षेत्र में एक साइबर ठग गिरफ्तार, एक मोबाइल जब्त

गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ क्षेत्र में ऑनलाईन टगी, सैक्सटार्शन, ओएलएक्स आदि फ्रॉड के विरुद्ध  साईबर फ्रॉड प्रभावित गांवो में दबिश देकर 1 व्यक्ति गिरफ्तार कर साईबर फ्रॉड ने लिये जा रहे उपकरण जब्त किया है।

थानाधिकारी बन्ने सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर ग्राम फाहरी से इस्ताक पुत्र हाकमदीन उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से एक एंड्रॉयड फोन मय सिम बरामद की है। 

आरोपी सोशल मीडिया और विभिन्न मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगता था। वह चार पहिया वाहनों को कम कीमत पर बेचने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करता था। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, सैक्सटार्शन और ओएलएक्स फ्रॉड जैसे मामलों में प्रभावित गांवों में दबिश देकर यह कार्रवाई की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................