निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 205 रोगियों की जांच, 20 मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित

Jul 27, 2026 - 18:48
 0
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 205 रोगियों की जांच, 20 मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित

राजगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे की ब्राह्मण धर्मशाला में लायंस क्लब राजगढ़, डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल और जिला अंधता निवारण समिति, अलवर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक देशराज कुलदीप और नारायण सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष आर.एस. वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

  • निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं: शिविर में आए मरीजों की आंखों के मोतियाबिंद, कालापानी, नजर के साथ-साथ ब्लड प्रेशर (बी.पी.) और शुगर की निःशुल्क जांच की गई।
  • 205 मरीजों की हुई जांच: चीफ एरिया लीडर लायन खेमसिंह आर्य ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 205 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
  • ऑपरेशन के लिए चयन: जांच के बाद मोतियाबिंद व अन्य समस्याओं से ग्रसित 20 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है।

मरीजों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं

चिन्हित किए गए मरीजों को ऑपरेशन व उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संस्थान की ओर से निम्नलिखित सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाएंगी: जिसमे 

  • मरीजों का अस्पताल आना-जाना
  • रहने, खाने और नाश्ते की व्यवस्था
  • ऑपरेशन के बाद 7 दिन की दवाइयां
  • सुरक्षा की दृष्टि से काला चश्मा

इस सफल आयोजन के दौरान लायंस क्लब राजगढ़ के सभी पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................