खेरली की रिया खंडेलवाल ने की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार मुलाकात; नई दिल्ली में की शैक्षणिक चर्चा

Jul 27, 2026 - 18:50
 0
खेरली की रिया खंडेलवाल ने की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार मुलाकात;  नई दिल्ली में की शैक्षणिक चर्चा

खेरली (दिनेश लेखी) खेरली निवासी एवं खंडेलवाल वैश्य समाज के उपाध्यक्ष दीनदयाल खूंटेटा की पुत्री रिया खंडेलवाल ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। हाल ही में रिया का दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में बीएससी (ऑनर्स) केमिस्ट्री पाठ्यक्रम में प्रवेश हुआ है।
मुलाकात के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रिया से आत्मीयता से बातचीत करते हुए उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं तथा दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रिया को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने अपनी सादगी और आत्मीय व्यवहार का परिचय देते हुए रिया को नाश्ता कराया। साथ ही उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर सहयोग के लिए अपने निजी सहायक का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
रिया खंडेलवाल ने इस आत्मीय मुलाकात के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने जीवन का प्रेरणादायक और अविस्मरणीय अनुभव बताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................