राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) ब्लॉक कठूमर की नई कार्यकारिणी का गठन, रूपसिंह पथिक बने अध्यक्ष
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के लक्ष्मी गार्डन में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) ब्लॉक कठूमर की कार्यकारिणी गठन, शपथ ग्रहण एवं अनुमोदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश मुख्य अतिथि तथा अलवर जिला अध्यक्ष महेन्द्र किराड़ अध्यक्ष रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से रूपसिंह पथिक को राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) ब्लॉक कठूमर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को महासंघ के संविधान के प्रति निष्ठा एवं संगठन की मजबूती के लिए शपथ दिलाई गई।
नई कार्यकारिणी में लखनासिंह वर्मा को उपाध्यक्ष, ललित राज को कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश दिवेश को महामंत्री, मनीष कुण्डारा को सभा अध्यक्ष, कुमरपाल को संगठन मंत्री तथा हुकम सिंह को संगठन सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा जगमोहन, कलुआराम, गिर्राज, मूलचंद बैरवा सहित अन्य सदस्यों को भी संगठन में विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रदेश संरक्षक किशोर सिंह गोरा, अलवर जिला महामंत्री कैलाश वसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय राम खोहिया, रामहंस खोलिया, जिला सभा अध्यक्ष शंभूदयाल, डीग जिला अध्यक्ष भूदेव मधुरेगा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

