मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 29 जुलाई को भरतपुर दौरे पर रहेंगे; डीबीटी के माध्यम से निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 29 जुलाई बुधवार को भरतपुर एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण, डीबीटी के माध्यम से राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम तथा जनसभा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डीग स्थित पूंछरी का लौठा से प्रातः 10.15 बजे हैलीकॉप्टर से एमएसजे कॉलेज ग्राउंड हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा स्थानीय कार्यक्रम में प्रातः 10.40 बजे लुधावई पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से दोपहर 12.30 बजे एमएसजे कॉलेज ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और दोपहर 12.35 बजे हेलीकॉप्टर से ग्राम खेड़ली गुर्जर, तहसील वैर के लिए रवाना होंगे।
उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 1 बजे बालिका सैनिक स्कूल, खेड़ली गुर्जर पहुंचकर प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण के संबंध में डीबीटी कार्यक्रम, भरतपुर एवं डीग जिले के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे अपरान्ह् 3.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए रवाना होंगे।

