मिशन पढ़ो अभियान के शुभारंभ के मद्देनज़र 29 जुलाई का स्थानीय अवकाश निरस्त, 29 अक्टूबर को रहेगा स्थानीय अवकाश

Jul 27, 2026 - 19:09
 0
मिशन पढ़ो अभियान के शुभारंभ के मद्देनज़र 29 जुलाई का स्थानीय अवकाश निरस्त,  29 अक्टूबर को रहेगा स्थानीय अवकाश
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले के राजकीय विद्यालयों में 29 जुलाई 2026 से मिशन पढ़ो अभियान का विधिवत एवं समारोहपूर्वक शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के तहत विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने तथा सीखने की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रेरक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा भरतपुर के पत्र के आधार पर पूर्व में जारी स्थानीय अवकाश संबंधी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है।
 उन्होंने बताया कि संशोधित आदेश के अनुसार 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को करवा चौथ व्रत के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी राजकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से संशोधित आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों में 29 जुलाई को निर्धारित कार्यक्रमानुसार मिशन पढ़ो अभियान का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................