लक्ष्मणगढ़ में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर शिव डाक कावड़ समिति ने बाँटी प्रसादी और ठंडाई

Jul 28, 2026 - 19:05
 0
लक्ष्मणगढ़ में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर शिव डाक कावड़ समिति ने बाँटी प्रसादी और ठंडाई

लक्ष्मणगढ़, अलवर / कमलेश जैन : अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर भक्ति और सेवा का अनूठा माहौल देखने को मिला। मंगलवार को किले रोड पर श्री शिव डाक कावड़ समिति द्वारा विशाल प्रसादी वितरण एवं ठंडाई सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

हर साल निभाई जाती है परंपरा समिति के प्रतिनिधि रवि चोटी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर की पूर्व संध्या पर समिति द्वारा यह पुनीत कार्य संपन्न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्य तन, मन और धन से निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटे रहते हैं और सभी लोग इसमें पूरे दिल से अपना योगदान देते हैं।

भक्ति संगीत और डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु प्रसादी में श्रद्धालुओं को विशेष रूप से स्वादिष्ट छोले-चावल और ठंडाई का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। प्रसादी वितरण के साथ-साथ समिति के सदस्य और युवा डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों की धुन पर उत्साह के साथ नाचते-गाते नज़र आए। इस दौरान समिति के सभी सदस्य, स्थानीय गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................