गुरुपूर्णिमा पर प्रशासनिक सेवा में चयनित का सम्मान; युवा प्रतिभाएं समाज व राष्ट्र का भविष्य - सीताराम गुप्ता

Jul 30, 2026 - 18:59
 0
गुरुपूर्णिमा पर प्रशासनिक सेवा में चयनित का सम्मान;  युवा प्रतिभाएं समाज व राष्ट्र का भविष्य - सीताराम गुप्ता

भरतपुर( विष्णु मित्तल) समृद्ध भारत अभियान एवं भूरीसिंह व्यायामशाला समिति के संयुक्त तत्वाधान में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं में चयनित युवक-युवतियों, मेधावी विद्यार्थियों व उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ (इंडियन स्टाइल) के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता व विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् वासुदेव गुप्ता, कपूरचंद सिंघल माचिस वाले, डा० गुरुदीप सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजाराम भूतौली ने की।

प्रारंभ में भूरीसिंह व्यायामशाला के महामंत्री चुन्नी कप्तान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए गुरुपूर्णिमा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का आह्वान किया कि वे निरंतर मेहनत व लगन के साथ अपने बताये दायित्वों का निर्वहन कर राष्ट्र व समाज निर्माण में भागीदार बनें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीताराम गुप्ता ने कहा कि गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर हमें ज्ञान के साथ-साथ संस्कार और विनम्रता को अपने दैनिक कार्यों में शामिल करना चाहिए। उन्होंने सम्मानित होने वाले प्रशासनिक सेवा में चयनित होने वाले युवक-युवतियों, प्रतिभावान विद्यार्थियों व उत्कृष्ट खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ये युवा प्रतिभाएं समाज व राष्ट्र का भविष्य है ! उन्होंने आह्वान किया कि वे अपने चरित्र, अनुशासन, ईमानदारी और सेवाभाव को अपने जीवन आधार में शामिल करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान से निश्चय ही युवक-युवतियों व विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

समारोह में राजस्थान पुलिस सेवा में चयनित वैशाली धाकड़, राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित मनु चौधरी, विजयसिंह छोंकरवाड़, आदित्य राज सिंह, कक्षा-12 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर प्रतीक गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, कु० प्राची, कु० निहारिका सिंह, कक्षा-10 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर आर्यन नगाइच, कु० वंदना कुमारी, आदित्य राज धाकड़, अर्पिता शर्मा व उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रीमती मनीषा चाहर, यश शर्मा, अभियांश सिंह, कु० शिवानी सिसौदिया व रुद्रांश खण्डेलवाल को साफा व पटका पहनाकर, प्रतीक चिह्न, टी-शर्ट, मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल ओमवीर सिंह, जगत सिंह धरसोनी पहलवान, आदर्श विद्या मंदिर वैर के प्रिंसीपल योगेश भारद्वाज, पूर्व पार्षद बृजेंद्र चीमा, रमेश सतीजा, ओम प्रकाश ठाकुर, बलवीर सिंह सिनासिनी, कुम्हेर के बाल विकास अधिकारी महेंद्र अवस्थी, समृद्ध भारत अभियान के पुनीत गुप्ता, सचिन, विष्णु मित्तल, राजेंद्र शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में बाबू सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है