मौजपुर से प्रथम डाक ध्वजा हुई खाटू श्याम जी को रवानगी

Aug 30, 2026 - 19:11
 0
मौजपुर से प्रथम डाक ध्वजा हुई खाटू श्याम जी को रवानगी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के  निकटवर्ती ग्राम मौजपुर से खाटू श्याम जी के लिए प्रथम डाक ध्वजा यात्रा आज रविवार को रवाना हुई। प्रथम डाक ध्वजा यात्रा को लेकर ग्राम मौजपुर में काफी उत्साह देखा गया।   श्याम मित्र मंडल सदस्य कुलदीप जायसवाल ने बताया कि प्रथम डाक ध्वजा यात्रा में 40 लोगों का दल खाटू श्याम जी के लिए रवाना हो रहा है। इस ध्वजा यात्रा को हरि झंडी भाजपा के प्रदीप जैन द्वारा दिखाकर यात्रा के 40 सदस्यों को रवानगी दी गई।
मोहित जैन ने बताया की डाक ध्वजा एक ऐसी विशेष धार्मिक यात्रा  है, जिसमें भक्त पवित्र ध्वज (निशान) को हाथों में लेकर बिना रुके खाटू श्याम जी गंतव्य पर पहुंचेंगे।
ध्वज यात्रा में (भक्तों) का 40 सदस्यों का दल शामिल  है। एक धावक के थकने पर दूसरा धावक तुरंत ध्वजा को अपने हाथ में ले लेता है, जिससे ध्वजा निरंतर आगे बढ़ती रहती है।
 यात्रा के दौरान ध्वजा को कभी भी जमीन पर नहीं रखा जाता है और न ही यात्रा बीच में कहीं रुकती है। इस मौके पर विश्वास शर्मा पंकज कटारा रामवेश्वर जैन पूर्व सरपंच खेमी रूपेश धर्मेंद्र आदि ग्राम वासी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है