गुर्जर समाज के मसीहा कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की 87 वीं जयंती मनाई
उदयपुरवाटी / चंवरा (सुमेर सिंह राव ) महान समाज सुधारक एवं गुर्जर समाज के पुरोधा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की 87 वीं जयंती समारोह शनिवार को चोफुल्या बस स्टेंड पर कैक काटकर धूम धाम से मनाया गया। समारोह में कर्नल बेसला की प्रतिमा पर सर्व समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। और उनके पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा ली । इस अवसर पर आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा एवं गुर्जर आरक्षण संघर्ष कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शीशराम खटाना सहित कई वरिष्ठ लोगों ने कर्नल बेसला के जीवन ओर संघर्ष की दास्ता के कई किस्से साझा किए।
सर्व समाज के लोगों ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के फोटो चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर झाबर माल दोराता,सुल्तान कसाना, बजरंग पहलवान पोंख,देव जी गुढ़ा,राजवीर डीलर,राजेश खटाणा किशोरपुर,हेमराज रावत,मुकेश गुर्जर बुरली, शीशराम रावत,राजेंद्र प्रसाद दोराता, सांवरमल खटाना, सीताराम सैनी पूर्व सरपंच, पप्पू राम चावड़ा,राजेश चावड़ा,राजकुमार सैनी,विजेंद्र मेघवाल सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित थे।
दूसरी ओर मंडावरा में स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती शनिवार को मंडावरा में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में युवा नेता पंकज सैनी बागोरा सहित बड़ी संख्या में युवा एवं ग्रामीण शामिल हुए।
इस दौरान पंकज सैनी बागोरा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने स्व. कर्नल बैंसला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद किया।
पंकज सैनी बागोरा ने कहा कि कर्नल बैंसला का संघर्ष और समाज के उत्थान के लिए किया गया योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। युवाओं को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में एडवोकेट हनुमान गुर्जर, एडवोकेट श्रवण सैनी उदयपुरवाटी, राधेश्याम रचियता उदयपुरवाटी, प्रमोद, सुभाष, बृजेश, राजेंद्र, सुनील, सुरेश, आशीष, दीपक, संदीप, जितेंद्र सहित समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

