अधीक्षण अभियन्ता ने किया निर्माणाधीन बालिका सैनिक स्कूल का निरीक्षण; समसा की देखरेख में हो रहा निर्माण

Sep 13, 2026 - 19:29
 0

हलैना (विष्णु मित्तल) वैर उपखण्ड की उप तहसील हलैना क्षेत्र के गांव खेरली गूर्जर निकट निर्माणाधीन बालिका सैनिक स्कूल का राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के अधीक्षण अभियन्ता जयप्रकाश दूबे ने निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की सामग्री,कार्य की गुणवता,मापदंड,नक्शा आदि की जांच की साथ ही गुण नियन्त्रण प्रयोगशाला में निर्माण कार्य में उपयोग लिए जा रही निर्माण सामग्री की जांच की। उन्होने निर्माण करा रही कम्पनी और उसके अभियन्ता,कर्मचारी सहित समसा के सहायक अभियन्ता,कनिष्ठ अभियन्ता को विभागीय नियम की पालना करते हुए निर्माण कार्य में गुणवता एवं मापदंड का ध्यान रखने के निर्देश दिए। 
अधीक्षण अभियन्ता दूबे ने बताया कि सरकार के द्वारा वर्ष 2025 के वजट में उपखण्ड वैर के कस्वा हलैना से करीब 3-4 किमी दूर गांव खेरली गूर्जर के पास बालिका सैनिक स्कूल की घोषणा कर करीब 21 करोड की राशि स्वीकृत की। जिसका 29 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,शिक्षा मंत्री डाॅ.मदन दिलावर,गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम,वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली,डीग-कुम्हेर के विधायक डाॅ,शैलेश सिंह,बयाना के विधायक ऋतु बनावत,पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली आदि ने शिलान्यास किया था। उन्होने बताया कि वजट के तहत बालिका सैनिक स्कूल की चार दीवारी,छात्रावास,इनडोर स्टेडियम,स्टाप आवास ,भोजनालय,सडक,विद्यालय कक्षा कक्ष भवन,कार्यालय आदि निर्माण होगा,जो प्रगतिशील है। अधीक्षण अभियन्ता जयप्रकाश दूबे के साथ समसा के सहायक अभियन्ता विद्यासागर,कनिष्ठ अभियन्ता मनोज मित्तल,कम्पनी के परियोजना प्रभारी सद्दाम हुसेन खान आदि मौजूद थे।
- 251 पिलरों पर खडा होगा ढांचा
समसा के अधीक्षण अभियन्ता जयप्रकाश दूबे ने बताया कि बालिका सैनिक स्कूल का ढाचा कुल 251 पिलरों पर खडा होगा। इनडोर स्पोर्टस ब्लाॅक में 30 पिलर,छात्रावास ब्लाॅक में 112 पिलर तथा एकेडमिक ब्लाॅक में 109 पिलर होगे। पहले चरण में छात्रावास एवं एकेडमिक ब्लाॅक में सभी पिलरों का कार्य जारी है,अब इनडोर स्पोटर्स ब्लाॅक के पिलर एक सप्ताह के अन्दर बनने शुरू हो जाऐंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................