'गांवों के विकास से साकार होगी 2047 के विकसित भारत की संकल्पना': सीएम भजनलाल शर्मा ने पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

Oct 2, 2026 - 16:52
 0
'गांवों के विकास से साकार होगी 2047 के विकसित भारत की संकल्पना': सीएम भजनलाल शर्मा ने पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय , 2 अक्टूबर

'सेवा संकल्प अभियान-जनसेवा ही प्रभु सेवा' के तहत शुक्रवार को जयपुर में आयोजित पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से प्रदेशभर के ग्राम पंचायत प्रशासकों से सीधा संवाद किया और गांवों में हुए विकास एवं नवाचारों की जानकारी ली। भरतपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित लाइव समारोह के दौरान लुधावई ग्राम पंचायत के प्रशासक गौरव सरपंच ने मुख्यमंत्री से सीधा संवाद कर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की रूपरेखा रखी।

लुधावई प्रशासक ने साझा किए विकास कार्य और नवाचार वीसी के दौरान लुधावई ग्राम पंचायत प्रशासक गौरव सरपंच ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गांवों के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं रही है और हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से लुधावई में रेलवे अंडरपास के निर्माण के लिए किए गए प्रयासों और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में उठाए गए नवाचारों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, गांवों के विकास के लिए सरपंचों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

गांवों से मजबूत होगा देश का भविष्य: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यदि विकास का रास्ता गांवों से होकर मजबूत होगा, तभी वर्ष 2047 के 'विकसित भारत' की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशभर के सरपंचों और प्रशासकों से आह्वान किया कि वे एक-दूसरे के विकास कार्यों और नवाचारों से प्रेरणा लें तथा गांवों को स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाते हुए उनका चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करें।

प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस लाइव कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुलसिंह, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, गिरधारी गुप्ता, सेवर विकास अधिकारी विनय मित्र सहित जिलेभर के सरपंच, ग्राम पंचायत प्रशासक और अन्य जनप्रतिनिधिगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................