'सपनों की उड़ान': जयपुर से सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 4091 युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

Oct 2, 2026 - 16:54
 0
'सपनों की उड़ान': जयपुर से सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 4091 युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय, 2 अक्टूबर

'विकसित भारत जनसेवा अभियान' के अंतर्गत जयपुर के श्री भवानी निकेतन महाविद्यालय में आयोजित 'सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के 4091 युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उनसे सीधा संवाद किया। इस राज्यस्तरीय समारोह का भरतपुर कलक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया, जहाँ नवनियुक्त युवाओं ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना।

भरतपुर के 143 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र लाइव कार्यक्रम के दौरान भरतपुर जिले के कुल 143 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र किट प्रदान किए गए। सरकारी सेवा में चयनित होने वाले इन युवाओं में चिकित्सा, आयुर्वेद, उच्च शिक्षा, पशुपालन, राजस्व, कौशल विकास, यूनानी चिकित्सा, आयोजना और प्रशासनिक विभागों के कार्मिक शामिल रहे, जिनके परिवारों और चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

2029 तक देश को नशामुक्त करने की दिलाई शपथ समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से संवाद करते हुए वर्ष 2029 तक देश को पूरी तरह से नशामुक्त बनाने के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने की विशेष शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी पूरी ईमानदारी और ऊर्जा के साथ योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. मनोज कुमार, उप निदेशक डॉ. मनीष शर्मा, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................