जय माँ कामाख्या के जयकारों के साथ 'गरबा नवरात्रि महोत्सव 2026' का पोस्टर विमोचन
भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा की ओर से आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय 'गरबा नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य पोस्टर विमोचन शुक्रवार को धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। हरिशेवा धाम के महंत श्री मोहन शरण जी महाराज के पावन सानिध्य में 'जय माँ कामाख्या' के गगनभेदी जयकारों के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 18, 19 एवं 20 अक्टूबर 2026 को हरिशेवा धाम गार्डन में किया जाएगा। संस्थान के अनुसार, तीन दिवसीय इस आयोजन में गरबा, डांडिया रास के साथ विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सेन समाज के परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक परंपराओं के संवर्धन और सामाजिक एकजुटता को मजबूती प्रदान करना है।
- परिवारों और युवाओं के लिए तैयार होगा उत्सव का माहौल:
आयोजक रामप्रसाद सेन एवं आकाश सेन ने बताया कि महोत्सव को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर बच्चों, युवाओं और मातृशक्ति के लिए सुरक्षित एवं उल्लासमय वातावरण तैयार किया जा रहा है। उन्होंने सेन समाज सहित भीलवाड़ा के समस्त शहरवासियों को सपरिवार इस धार्मिक-सांस्कृतिक उत्सव में पधारने का न्योता दिया है।
इस दौरान सुरेश सेन तंवर, रमेश सेन सौगात, रामप्रसाद सेन आमेसर, जसराज सेन, आकाश सेन सांगानेर, बलवंत सेन शाहपुरा, विशाल सेन V2, कमलेश सेन हाथीपुरा, अनिल सेन, पवन सेन धोली, संजय सेन धुंवाला, महेंद्र सेन सगरेव, हर्षित सेन, कमल सेन, मुकेश सेन किडीमल, कमलेश सेन जूनावास, गोविंद सेन जूनावास, ललित सेन, सोनू सेन, सुनील सेन, दीपक सेन सगरेव, शिवराज सेन धनेत तथा सुनील सेन माल का खेड़ा सहित संस्थान की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

