भरतपुर के सर्वांगीण विकास को लेकर निशा-यश अग्रवाल ने की भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट

Oct 2, 2026 - 18:47
 0
भरतपुर के सर्वांगीण विकास को लेकर निशा-यश अग्रवाल ने की भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट

हलैना (विष्णु मित्तल) विश्व विख्यात 'इंजन' ब्रांड सरसों तेल (हरि ऑयल मिल्स) के चेयरमैन व प्रमुख उद्योगपति यश अग्रवाल तथा नगर निगम भरतपुर की नवनिर्वाचित पार्षद निशा यश अग्रवाल ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान निशा और यश अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सप्रेम भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया तथा समसामयिक विषयों पर चर्चा की। वहीं, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से हुई भेंट में राजस्थान सहित विशेष रूप से भरतपुर जिले के आधारभूत विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन को मजबूती प्रदान करने जैसे अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर पार्षद निशा अग्रवाल ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के साथ यह आत्मीय संवाद बेहद प्रेरणादायी रहा। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा की प्राथमिकताओं और सामाजिक सरोकारों के निर्वहन को लेकर उपयोगी मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के समृद्ध अनुभवों से क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को नई दिशा देने में काफी मदद मिलेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है