राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित, जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी में आज दिखेगी जिले के विकास की झलक

Dec 16, 2025 - 01:50
 0
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित, जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी में आज दिखेगी जिले के विकास की झलक
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 16 से 18 दिसम्बर तक यूआईटी ऑडिटोरियम में विभिन्न कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किए जायेंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 16 दिसम्बर को बीडीए ऑडिटोरियम परिसर में प्रातः 11 बजे तीन दिवसीय राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों एवं जिले के विकास कार्यों पर आधारित जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी एवं जिला विकास पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 
उन्होंने बताया कि विकास प्रदर्शनी एवं जिला विकास पुस्तिका के माध्यम से जिले में किये गये विकास कार्याे, प्रगतिरत कार्यों एवं भविष्य में किये जाने वाले विकास की संकल्पना को प्रारूपों एवं तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया जाएगा।
कार्यालयों में आज होगा श्रमदान
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिले के समस्त कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कार्यालय अध्यक्ष एवं जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में एक घंटे का समय निर्धारित कर साफ-सफाई कार्य कराएं। इस दौरान अधीनस्थ समस्त कार्मिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान का उद्देश्य कार्यालय परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना है। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है