राज्य निर्वाचन आयोग ने बुलाई प्रेस की सभा गांवों की सरकार का होगा ऐलान
जयपुर (कमलेश जैन) राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कल शनिवार को दोपहर बुलाई है। इस सभा में गांवो की सरकार की चुनावों की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। माना जा रहा है कि राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों की शनिवार को घोषणा होने जा रही है।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 3 बजे जयपुर स्थित शासन सचिवालय के विकास खंड में पंचायती राज सभागार में होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचायत चुनाव से जुड़ी अहम घोषणाएं होने की संभावना है। आयोग चुनाव कार्यक्रम, मतदान के चरणों और अन्य तैयारियों को लेकर जानकारी दे सकता है। पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार से आचार संहिता लग सकती है। राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान होने पर लंबे समय से चल आ रहा इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना है। हालांकि, आचार संहिता लागू होने और चुनाव कार्यक्रम को लेकर स्थिति आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी। अब सभी की निगाहें शनिवार को होने वाली राज्य चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई हैं।
चार चरणों में हो सकते है चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। प्रदेश में पंचायत चुनाव 4 चरणों में होने की संभावना है। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा, वहीं ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों और सरपंचों का चुनाव मतपत्रों के जरिए होगा।

