भरतपुर:अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग का बड़ा एक्शन: वीरमपुरा में दबिश देकर 7 मशीनें कीं सील, 467 क्विंटल लकड़ी जब्त

Nov 18, 2026 - 08:26
 0
भरतपुर:अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग का बड़ा एक्शन: वीरमपुरा में दबिश देकर 7 मशीनें कीं सील, 467 क्विंटल लकड़ी जब्त

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। अवैध रूप से संचालित हो रही आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उप वन संरक्षक (DCF) पी. बाला मुरुगन के निर्देशानुसार वन विभाग की टीम ने ग्राम वीरमपुरा में दबिश देकर अवैध रूप से चल रही 7 आरा मशीनों को जब्त कर सील कर दिया।

​मशीनों के पहिए जब्त, भारी मात्रा में लकड़ी पकड़ी

क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) प्रतिभा और रेंज स्टाफ की टीम ने मंगलवार को राजस्थान वन उपज (आरा मिलों की स्थापना एवं विनियमन) नियम, 1983 के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

  • ​मशीनों पर कार्रवाई: मौके पर अवैध रूप से संचालित मिल रही सभी 7 आरा मशीनों के पहिए जब्त कर मशीनों को सील कर दिया गया।
  • ​467 क्विंटल लकड़ी सील: दबिश के दौरान मौके से पंचमेल (विभिन्न प्रजातियों की) चिरी हुई और बिना चिरी हुई लकड़ियों का बड़ा जखीरा मिला। विभाग ने लगभग 467 क्विंटल लकड़ियों को भी मौके पर ही सील कर दिया है।

​आगे भी जारी रहेगा अभियान

क्षेत्रीय वन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वन नियमों का उल्लंघन करने और अवैध रूप से आरा मशीनें चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वन संपदा की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग का यह अभियान आगामी दिनों में भी नियमित रूप से जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान वन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................