भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर नेताओं ने किया नमन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मांगीलाल मीणा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने उनको एक्सपोस्ट पर नमन किया है।
अंग्रेजों के विरुद्ध ‘उलगुलान’ आंदोलन का बिगुल फूंकने वाले, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, महान क्रांतिवीर, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें कोटिशः नमन अर्पित करता हूं!उनका अदम्य साहस, त्याग, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान सरकार
जय जोहार… महान जननायक, स्वतंत्रता संग्राम के अमर योद्धा व जनजातीय समाज के गौरव, ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन तथा जनजातीय गौरव दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

