निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान हमारी प्राथमिकता: रूपवास क्षेत्र के बूथों पर पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्त, डीईओ और एसपी ने भी संभाली कमान

Nov 14, 2026 - 18:44
 0
निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान हमारी प्राथमिकता: रूपवास क्षेत्र के बूथों पर पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्त, डीईओ और एसपी ने भी संभाली कमान

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय (13 नवंबर): जिले में पंचायतीराज आम चुनाव के तहत चतुर्थ चरण में सेवर, उच्चैन और रूपवास पंचायत समिति तथा जिला परिषद सदस्यों के लिए हो रहे मतदान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने खुद शीर्ष अधिकारी मैदान में उतरे। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शनिवार को रूपवास पंचायत समिति क्षेत्र के चैंकोरा, खानुआ, शक्करपुर और खानसूजापुर के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

पारदर्शिता और त्रुटिरहित मतदान के कड़े निर्देश निरीक्षण के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर पहुँचकर मतदान कार्मिकों को पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि हर मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

उन्होंने केंद्रों पर मतदाताओं के व्यवस्थित प्रवेश, वैध पहचान दस्तावेजों की कड़ाई से जांच तथा मतदान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के सख्त निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस जवानों का बढ़ाया उत्साह राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को पूरी मुस्तैदी से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। उन्होंने मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम सुरक्षित जमा होने तक सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रखने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात मतदान दलों और पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) कमर चौधरी और जिला पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश कुमार मीणा ने आयुक्त को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इस दौरान सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह सहित भुसावर, रूपवास और उच्चैन के एसडीएम भी मौजूद रहे।

डीईओ और एसपी ने भी किया उच्चैन व सेवर का दौरा उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के साथ संयुक्त रूप से उच्चैन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भैंसा, पिचूना, खुडासा, मुढेरा, अंधियारी, पिगौंरा और सेवर पंचायत समिति की लुधावई ग्राम पंचायत के मतदान केंद्रों का सघन अवलोकन किया और सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित कराई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................