उदयपुरवाटी: कार्यभार संभालते ही एक्शन में नांगल पंचायत! सरपंच के निर्देश पर गांव में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान

Nov 14, 2026 - 17:06
 0
उदयपुरवाटी: कार्यभार संभालते ही एक्शन में नांगल पंचायत! सरपंच के निर्देश पर गांव में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव): निकटवर्ती ग्राम पंचायत नांगल में नवनिर्वाचित बोर्ड के गठन के साथ ही विकास और जनहित के कार्यों की एक सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली है। सरपंच पद का कार्यभार संभालने के महज दो दिन के भीतर ही गांव में स्वच्छता अभियान का असर धरातल पर नजर आने लगा है, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह है।

एक्शन मोड में नजर आए वार्ड पंच श्याम सुंदर शर्मा अभियान की शुरुआत के साथ ही वार्ड पंच श्याम सुंदर शर्मा पूरी तरह एक्शन में दिखाई दिए। उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए सफाई कर्मियों को साथ लिया और गांव के मुख्य बस स्टैंड, पौ गट्टा, धर्मशाला के सामने और मुख्य बाजारों सहित हर गली का दौरा किया। शर्मा ने सफाई कर्मियों को पूरी मुस्तैदी से सही ढंग से सफाई करने की सख्त हिदायत दी।

इस दौरान उन्होंने स्वच्छता कार्यों का बारीकी से मूल्यांकन भी किया। वार्ड पंच को जहाँ कहीं भी सफाई में कमी नजर आई, उन्होंने मौके पर ही दोबारा और बेहतर तरीके से सफाई करवाई।

सरपंच अनिता देवी की अनूठी पहल उल्लेखनीय है कि नांगल पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच अनिता देवी ने कार्यभार संभालने के ठीक बाद गुरुवार को गांव के गली-मोहल्लों का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को शीघ्र और सुचारू रूप से सफाई करवाने के कड़े निर्देश दिए थे। साथ ही, सरपंच अनिता देवी ने यह सुझाव भी दिया था कि गांव में स्वच्छता अभियान संबंधित वार्ड पंच की सीधी देखरेख में चलाया जाए, ताकि व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

निरीक्षण और अभियान के दौरान सरपंच अनिता देवी के साथ सरपंच प्रतिनिधि योगेंद्र सैनी, वार्ड पंच श्याम सुंदर शर्मा और अन्य वार्डों के गणमान्य पंच भी उपस्थित रहे, जिन्होंने गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................