उदयपुरवाटी में श्री गोपाष्टमी का 93वां वार्षिक मेला मंगलवार को: श्री कृष्ण गौशाला में होगी गौ माता की विशेष पूजा-अर्चना, निकलेगी भव्य रथ यात्रा

Nov 14, 2026 - 19:04
 0
उदयपुरवाटी में श्री गोपाष्टमी का 93वां वार्षिक मेला मंगलवार को: श्री कृष्ण गौशाला में होगी गौ माता की विशेष पूजा-अर्चना, निकलेगी भव्य रथ यात्रा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव): कस्बे में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपाष्टमी के पावन पर्व पर श्री कृष्ण गौशाला के तत्वावधान में 93वें वार्षिक मेले का भव्य आयोजन आगामी मंगलवार को किया जाएगा। मेले को लेकर गौशाला समिति और कस्बेवासियों में खासा उत्साह है तथा आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

दोपहर 1 बजे से शुरू होंगे धार्मिक अनुष्ठान व रथ यात्रा श्री कृष्ण गौशाला समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह शेखावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर 1:00 बजे स्थानीय श्री राव टोडरमल स्मृति संस्थान में पूज्य गौ माता, वेद भगवान और भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना व महाआरती की जाएगी।

पूजा के तुरंत बाद दोपहर 1:00 बजे संस्थान परिसर से वेद भगवान एवं श्री कृष्ण भगवान की भव्य रथ यात्रा एक विशाल जुलूस के रूप में रवाना होगी। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह शोभायात्रा दोपहर 3:00 बजे श्री कृष्ण गौशाला परिसर पहुंचेगी।

विद्वानों का उद्बोधन और वार्षिक रिपोर्ट का वाचन समिति के सचिव मनोज जोशी ने बताया कि रथ यात्रा के गौशाला पहुंचने के पश्चात परिसर में मुख्य मेला और धर्मसभा का आयोजन होगा। इस दौरान आमंत्रित विद्वानों द्वारा गौ-संरक्षण, भारतीय संस्कृति और धर्म विषय पर उद्बोधन एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम के अगले चरण में समिति द्वारा गौशाला की वर्षभर की आय-व्यय और विकास कार्यों की विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट भी आमजन के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................