बड़ा महादेव मंदिर महुवा पर अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
श्री 1008 श्री बिहारीदास जी महाराज की पुण्यतिथि व गोवर्धन पूजा पर सजा दरबार; जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने भी की शिरकत
महुवा, दौसा (अवधेश अवस्थी):
प्राचीन किले स्थित बड़ा महादेव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत श्री 1008 श्री बिहारीदास जी महाराज की पुण्यतिथि एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर विशाल अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में महुवा कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
सुबह से ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। दर्शन और अन्नकूट प्रसादी पाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। आयोजकों ने बताया कि संत बिहारीदास जी महाराज की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा, व्यवस्था और सुगम प्रसादी वितरण का विशेष ध्यान रखा गया।
प्रमुख जनप्रतिनिधि व समाजसेवी रहे मौजूद
आयोजन में नगरपालिका चेयरमैन विनीत बंसल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय शंकर बोहरा, विजेंद्र सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष हनुमान बंसल, राजेंद्र सिंघल, राजेश खादी, माधोसिंह सरपंच, कैप्टन रतन सिंह गुर्जर, राजेंद्र पहलवान, राकेश गुर्जर, मुकेश, मनीष, हेमंत पाराशर, मनोज पाराशर, चतुर्भुज सोनी, सतीश सैन, ओमप्रकाश सोनी, दिनेश सोनी, दिनेश टुडियाना, परी गुर्जर, राकेश माठा, राजेश गुर्जर, कुक्कू शर्मा, अरविंद मेडिकल, उमेश, श्याम बंसल, संतोष शर्मा, हर्ष जोशी और गोपुत्र अवधेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

