लोकतंत्र का महापर्व: कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने उजोली बूथ पर किया मतदान, बोले— 'आपका एक वोट देश की मजबूत आवाज
खैरथल ( हीरालाल भूरानी): जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा के जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने शनिवार को कोटकासिम क्षेत्र के उजोली बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का पूरी निष्ठा के साथ प्रयोग किया।
मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने लोकतंत्र के इस महापर्व की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि "लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना हम सभी का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी अहम भागीदारी निभानी चाहिए।"
मतदाताओं से की विशेष अपील यादव ने क्षेत्र के तमाम मतदाताओं से पुरजोर अपील की कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोटिंग करें। उन्होंने नागरिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि "आपका एक-एक वोट लोकतंत्र की सबसे मजबूत और प्रभावी आवाज है, जो भविष्य की दिशा तय करता है।"
इस दौरान बूथ क्षेत्र के मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आया और सुरक्षा व व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी रही।

