तखतगढ़/कोसेलाव: विपरीत परिस्थितियों को मात देकर गांव के दूसरे चिकित्सक बने चरणजीत सोलंकी, घर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

Nov 14, 2026 - 19:24
 0
तखतगढ़/कोसेलाव: विपरीत परिस्थितियों को मात देकर गांव के दूसरे चिकित्सक बने चरणजीत सोलंकी, घर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

तखतगढ़ (कोसेलाव): बरकत खां 

कहते हैं कि यदि इरादे मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो बड़ी से बड़ी आपदा भी कदम नहीं रोक सकती। इसे सच कर दिखाया है कोसेलाव निवासी चरणजीत सोलंकी ने। चरणजीत ने कठिन मानी जाने वाली विदेशी चिकित्सक स्नातक परीक्षा (FMGE) उत्तीर्ण कर चिकित्सक (डॉक्टर) बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही वे कोसेलाव गांव के दूसरे चिकित्सक बन गए हैं।

CHC चिकित्सक की सेवा भावना से मिली प्रेरणा

चरणजीत के डॉक्टर बनने के पीछे एक बेहद प्रेरक कहानी है। कोसेलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में सेवारत चिकित्सक डॉ. परमेश्वर चौधरी की निस्वार्थ सेवा और कार्यशैली को देखकर चरणजीत के मन में भी मानव सेवा और चिकित्सक बनने की ललक जागी थी।

कोविड और यूक्रेन युद्ध जैसी चुनौतियों को दी मात

कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद वर्ष 2017-18 में पिता वनाराम और माता इन्द्रा देवी ने अपने लाडले के सपनों को पंख देने के लिए उन्हें MBBS की पढ़ाई हेतु यूक्रेन भेजा। पढ़ाई के दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 और उसके बाद रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी भयावह परिस्थितियां सामने आईं, लेकिन चरणजीत ने हार नहीं मानी। निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने वर्ष 2021-22 में अपनी MBBS की डिग्री पूरी की और अब FMGE परीक्षा पास कर बड़ी सफलता अर्जित की है।

गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

चिकित्सक बनने के बाद जब चरणजीत सोलंकी अपने पैतृक गांव कोसेलाव पहुंचे, तो परिजनों और ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर पहुंचने पर परिजनों ने उनका माल्यार्पण कर और मुंह मीठा करवाकर भव्य स्वागत किया। चरणजीत की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और युवा उनसे प्रेरणा ले रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................