जनकल्याण की अनूठी पहल: राजकीय अस्पताल में नवनिर्मित प्याऊ का हुआ शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अतिथियों का हुआ स्वागत

Nov 14, 2026 - 19:10
 0
जनकल्याण की अनूठी पहल: राजकीय अस्पताल में नवनिर्मित प्याऊ का हुआ शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अतिथियों का हुआ स्वागत

तखतगढ़ / कोसेलाव (बरकत खां): कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आमजन और मरीजों की सुविधा के लिए भामाशाहों के सहयोग से एक नई प्याऊ के निर्माण की शुरुआत की गई है। शनिवार शाम 4:30 बजे मुख्य अतिथियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में प्याऊ की नींव का उद्घाटन किया गया, जिससे अस्पताल आने वाले लोगों को पेयजल की बड़ी सुविधा मिल सकेगी।

भामाशाह परिवार द्वारा जनहित में सराहनीय कदम जानकारी के अनुसार, कस्बे के बाबा रामदेव के भक्त जोराराम पुत्र रताराम मेगवाल तथा भामाशाह जमुबाई / रताराम मेगवाल (पुत्र भक्त जोराराम मेगवाल) के सौजन्य से इस प्याऊ का निर्माण करवाया जा रहा है। इस नेक कार्य से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले दूर-दराज के मरीजों और उनके तीमारदारों को गर्मी व प्यास के समय बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद उद्घाटन समारोह के दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ. बनवारी लाल, सरपंच साहिबा वंदना देवी (पति बलवंत परिहार), उपसरपंच सुखी देवी (पति भेराराम माली) और ग्राम विकास अधिकारी भगवंत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर बाबा रामदेव जी की भक्त फुली बाई, जमना बैन, समाजसेवी सुरेंद्र परमार, राम पुरी, रघुनाथ गोस्वामी, अर्जुन भाई गोस्वामी, दुदाराम मेगवाल, दिनेश मीणा, मुकेश सुथार, हसमुख मालवीय, अमजत खान, गणपत आदिवाल, विजय आदिवाल सहित सभी वार्डों के निर्वाचित वार्ड पंच—मीरां गोस्वामी, महेंद्र मीणा, पुष्पा, रिंकु, लालाराम प्रजापत, मोहनलाल माली, रेखा कंवर, देवी, महेंद्र सिंह, दिनेश, मालाराम देवासी, अमृतलाल, रामरतन माली, सुखी देवी, मधु, भवरी देवी, नरेश भाटी—तथा अस्पताल का पूरा स्टाफ और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों के लिए चाय-नाश्ते की विशेष व्यवस्था भी की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................