भरतपुर में चुनाव का महाअभियान: निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी

Nov 15, 2026 - 22:34
 0
भरतपुर में चुनाव का महाअभियान: निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी

भरतपुर/ कोशलेन्द्र दतात्रेय / 15 नवंबर 2026

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत कल होने वाले सरपंच एवं वार्ड पंच के चुनावों को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए भरतपुर जिला पुलिस ने कमर कस ली है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (IPS) के कड़े निर्देशों के तहत आज जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का भारी जमावड़ा देखने को मिला।

गांव-गांव निकला फ्लैग मार्च, आमजन में बढ़ा विश्वास आज सुबह से ही पंचायत समिति सेवर, उच्चैन और रूपवास की विभिन्न ग्राम पंचायतों तथा ग्रामीण अंचलों में जिला पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस की इस सक्रिय और मुस्तैद मौजूदगी से जहां एक ओर आम मतदाताओं में सुरक्षा का मजबूत विश्वास जागा, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को साफ संदेश दे दिया गया है।

संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर और अतिरिक्त जाब्ता सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

एसपी राजेश कुमार मीना की दो टूक चेतावनी जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने, मतदाताओं को डराने-धमकाने, प्रलोभन देने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मतदाताओं से अपील एसपी मीना ने लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले के समस्त मतदाताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि "प्रत्येक मतदाता का मत अनमोल है; अतः बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का स्वतंत्र प्रयोग करें और एक मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................