भरतपुर :आगरा-जयपुर हाईवे पर ब्रिटिश पर्यटकों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल

Nov 17, 2026 - 18:12
 0
भरतपुर :आगरा-जयपुर हाईवे पर ब्रिटिश पर्यटकों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल

भरतपुर। (रिपोर्टर: विष्णु मित्तल) आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर भवनपुरा गांव के समीप मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अलवर के सरिस्का से विदेशी पर्यटकों को लेकर भरतपुर आ रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में 6 से 7 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अचानक लॉक होने से बेकाबू हुई बस पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस में यूनाइटेड किंगडम (UK) के 16 विदेशी पर्यटक, दो गाइड, एक मैकेनिक और एक चालक सहित कुल 20 लोग सवार थे। ये सभी पर्यटक सरिस्का में भ्रमण करने के बाद भरतपुर के कदमकुंज होटल में ठहरने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान भवनपुरा गांव के पास अचानक बस में तकनीकी खराबी (लॉक) आ गई, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

पुलिस और राहगीरों की तत्परता से बची जानें एसपी राजेश कुमार मीणा एवं एएसपी धर्मेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

  • घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से आरबीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।

  • हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई थी।

यातायात सुचारू, पर्यटकों के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था सेवर थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटवाकर यातायात को पुनः सुचारू करवाया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पर्यटकों के सामान को सुरक्षित निकालकर दूसरी गाड़ी की व्यवस्था करवाई और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के इंतजाम सुनिश्चित किए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................