सरपंच पद के प्रत्याशी निर्धारित समयावधि में चुनाव व्यय का लेखा प्रस्तुत करें

Nov 17, 2026 - 17:13
 0
सरपंच पद के प्रत्याशी निर्धारित समयावधि में चुनाव व्यय का लेखा प्रस्तुत करें

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति बयाना, नदबई, भुसावर, वैर, सेवर, रूपवास एवं उच्चैन की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के समस्त प्रत्याशियों को अपने चुनाव व्यय का लेखा निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रत्याशियों को चुनाव परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर निर्धारित प्रपत्र-क में अपने चुनाव व्यय का संपूर्ण विवरण मूल वाउचर सहित प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रत्याशियों को चुनाव व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित प्रपत्र-क उपलब्ध कराया जा चुका है। अतः पंचायत समिति बयाना, नदबई, भुसावर एवं वैर के सरपंच पद के सभी प्रत्याशियों से अपील है कि वे निर्धारित प्रपत्र में अपने चुनाव व्यय का पूर्ण एवं सही विवरण तैयार कर संबधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय स्तर पर गठित लेखादल को एवं पंचायत समिति सेवर के सरपंच पद के प्रत्याशी अपना ब्यौरा प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त निदेशक पेंशन कार्यालय भरतपुर कोषालय के ऊपर कमरा न0 11 में निर्धारित समयावधि में जमा करवाना सुनिश्चित करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................