तखतगढ़ के पावा गांव में अवैध बजरी से भरा ट्रक मुख्य प्रवेशद्वार से टकराया, गेट ढहकर ट्रक पर गिरा; बड़ा हादसा टला

Nov 18, 2026 - 16:48
 0
तखतगढ़ के पावा गांव में अवैध बजरी से भरा ट्रक मुख्य प्रवेशद्वार से टकराया, गेट ढहकर ट्रक पर गिरा; बड़ा हादसा टला

तखतगढ़ / पाली / बरकत खां 

तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में बुधवार सुबह अवैध बजरी से भरे एक अनियंत्रित ट्रक के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अवैध बजरी परिवहन में लिप्त एक ट्रक गांव के मुख्य प्रवेशद्वार से जा टकराया, जिससे ऐतिहासिक व सुंदर प्रवेशद्वार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सीधे ट्रक पर ही आ गिरा। गनीमत यह रही कि इस भयंकर हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

सुबह करीब 9 बजे की घटना:

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे पावा गांव के कोसेलाव मार्ग पर स्थित मुख्य प्रवेशद्वार के पास हुई। बताया जा रहा है कि इस मुख्य प्रवेशद्वार का निर्माण पावा निवासी भामाशाह व दानदाता गोवर्धन सिंह द्वारा करवाया गया था, जो अब इस हादसे की भेंट चढ़ गया।

ग्रामीणों का फूटा आक्रोश:

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस और खनिज विभाग की कथित मिलीभगत के चलते बेरोकटोक चल रहे अवैध बजरी के अवैध परिवहन को लेकर गहरा रोष प्रकट किया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक ढिलाई और मिलीभगत के कारण ही ऐसे ओवरलोड और अवैध वाहन बेखौफ होकर ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन आमजन की जान जोखिम में पड़ रही है।

पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी:

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोसेलाव चौकी प्रभारी और तखतगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। आक्रोशित ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की सख्त शिकायत तखतगढ़ थानाधिकारी शैतान सिंह और खनिज विभाग के फोरमैन प्रद्युमन सिंह को भी दी है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण प्रशासन से अवैध बजरी परिवहन पर पूर्ण रोक लगाने और दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................