बजट 2023 मुख्यमंत्री गहलोत की विफल सरकार का चुनावी घोषणापत्र - डॉ. शैलेश सिंह

Feb 12, 2023 - 23:51
 0
बजट 2023 मुख्यमंत्री गहलोत की  विफल सरकार का चुनावी घोषणापत्र - डॉ. शैलेश सिंह

डीग ,भरतपुर

डीग -12 फरवरी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह ने मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा पेश बजट को चुनावी घोषणापत्र करार दिया है। 
उन्होंने कहा है कि बजट मे युवाओं को भर्तियों का इंतजार था, लेकिन हर वर्ष की तरह इस बार भी कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया। बजट में महिलाओं के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है।
डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट की शुरुआत ही पिछले वर्ष के बजट को पढ़कर की, इससे मुख्यमंत्री गहलोत और उनकी सरकार की प्रदेश के प्रति जवाबदेही की पूर्णतः अनुपस्थिति का पता लगता है। राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि स्वयं वित्तमंत्री को भी नहीं पता था कि वो क्या पढ़ रहे हैं।
डॉ सिंह ने कहा कि भरतपुर जिले से 6 मंत्री और सभी विधायक सत्तापक्ष से भी होते हुए जिले को घोषणा के नाम पर सिर्फ एक होम्योपैथिक कॉलेज मिला है। पूरे प्रदेश में अराजकता, महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर है, हर योजना को अगले वर्ष से प्रारंभ करने की बात कही गई है ।जबकि दिसंबर में ही गहलोत सरकार की विदाई तय है। यह बजट नहीं, बल्कि झूठ और घोषणाओं का गुब्बारा है, जिसकी जनता आगामी विधानसभा चुनावों में हवा निकाल देगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................