हलैना में प्रगतिशील पायोनियर किसान कार्यशाला: ‘शेर की दहाड़’ कार्यक्रम में 111 गांवों के किसान हुए शामिल
हलैना (विष्णु मित्तल)। कस्बे में विश्व विख्यात पायोनियर बीज कंपनी के तत्वावधान में प्रगतिशील किसान कार्यशाला एवं ‘शेर की दहाड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में वैर, भुसावर और नदबई उपखंड क्षेत्र के 111 गांवों से आए 150 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी की ओर से भरतपुर एवं डीग जिले के किसानों को प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) के उद्देश्य से पायोनियर हाइब्रिड 45S52 पावर सरसों बीज के पैकेट निःशुल्क वितरित किए गए।
समारोह को संबोधित करते हुए पायोनियर कंपनी के भरतपुर-डीग जिला अधिकारी गौरव चौधरी ने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तैयार यह हाइब्रिड किस्म कम भूमि, कम लागत और कम मेहनत में अधिक पैदावार देने में सक्षम है। इससे क्षेत्र के किसानों की आय और उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को सरसों की उन्नत बुवाई, सही रखरखाव, रोगों से बचाव तथा बाजार में असली पायोनियर बीज की पहचान करने के व्यावहारिक तरीके भी समझाए।
- अधिकृत वितरक एवं अधिकारियों की रही उपस्थिति
जिला अधिकारी गौरव चौधरी ने बताया कि भरतपुर और डीग जिले में पायोनियर कंपनी के अधिकृत वितरक राजस्थान कृषि केंद्र (भुसावर), केशव देव एंड संस (नदबई), शिवम एंड कंपनी (भरतपुर), संतोष ट्रेडिंग कंपनी तथा बांके बिहारी एंड कंपनी हैं।
कार्यशाला में नदबई के वितरक केशव देव एंड संस के प्रोपराइटर खेमचंद गोयल, राजस्थान कृषि केंद्र भुसावर के प्रोपराइटर जीतू शर्मा सहित कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी हरी सिंह रमासपुर, रवींद्र कुमार, विष्णु चौधरी, नटवर चौधरी, हरेंद्र सिंह एवं मनोज कुमार ने बीजों की गुणवत्ता और वैज्ञानिक खेती के तरीकों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

