पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राजीव गांधी स्मृति कॉंग्रेस भवन में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयन्ती मनाई

Apr 14, 2023 - 17:28
 0
पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राजीव गांधी स्मृति कॉंग्रेस भवन में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयन्ती मनाई

पाली (बरकत खां)

भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती पर राजीव गांधी स्मृति कॉंग्रेस भवन में पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अध्यक्ष जीवराज बोराणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम मे कांग्रेसजनों ने भाग लेकर बाबा साहेब की तश्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव प्रत्याशी महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई ने सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने जीवन काल में समानता के लिए संघर्ष किया और अपना पूरा जीवन देश के लिए अर्पित कर दिया। संविधान निर्माता के रूप में उनके योगदान के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा। आधुनिक भारत की नींव तैयार करने में उनकी महती भूमिका रही।
इस अवसर पर पूर्व सभापति केवलचंद गुलेच्छा, पूर्व जिलाध्यक्ष अज़ीज़ दर्द, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, प्रदेश सचिव भूराराम सिरवी, महिला आयोग सदस्य सुमित्रा जैन, वरिष्ठ नेता मोटू भाई, पूर्व शहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश साँखला, पूर्व जिला परिषद सदस्य जोगाराम सोलंकी, मेवाराम ओड नेताजी, एस सी विभाग जिलाध्यक्ष रतन उदेश, ओ बी सी जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, खादी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ललित बामणिया, पार्षद एवं कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव आमीन अली रंगरेज़, सरपंच अमराराम बेनीवाल, लक्ष्मण कछवाहा, सज्जन दमामी, गोरधन प्रजापत,  धनराज आर्य, रमेश तुंगारिया, पार्षद राजेंद्र मेघवाल, सहाबुद्दीन बागवान, जितेंद्र कछवाहा, कानाराम बिश्नोई, कृष्णा सांसी, संजय परमार, प्रकाश मेघवाल, अनवर खान, मांगीलाल मेघवाल सहित दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मोजुद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................