तखतगढ़ जलभराव व पानी निकासी को लेकर पूर्व प्रत्याशी मेवाड़ा ने भाजपा विधायक साधा निशाना
तखतगढ़ (बरकत खा)
तखतगढ़ कस्बे में बारिश के बाद जलभराव की समस्या हुई। सुमेरपुर पूर्व प्रत्याशी हरीशंकर मेवाड़ा ने मौके पर पहुंचे महावीर बस्ती, मुस्लिम मदरसे के आगे जमा पानी व पक्षु चिकित्सालय , तालाब, रामकावास, धोरावास पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने विधायक कुमावत पर क्षेत्र में काम न करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी बोला की पहले विधायक जोराराम कुमावत बोलते थे की हमारी सरकार नही थी पर अभी तो नीचे से लेकर ऊपर तक सरकार इनकी है, तो भी कार्य रूके हुए कियू पड़े हैं , स्थानीय लोगों ने तखतगढ़ में मैंने रोड सट्टे का कारोबार चल रहा है युवा पीढ़ी कर्ज में डूबती जा रही है शिकायत के बाद भी कुछ कारवाई नहीं ।
इस मौके , नगर अध्यक्ष फुटरमल सुथार,नासीर खा, चैतन कुमार, सुभाष चंद्र मेवाड़ा, तगाराम हिरागर, खीमाराम मेघवाल, पेमाराम माली, बरकत अली सिलावट कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।