प्रबुद्धजन का समाज में विशेष महत्व और सम्मान है - मोहित यादव

Jun 25, 2023 - 19:34
Jun 25, 2023 - 19:41
 0
प्रबुद्धजन का समाज में विशेष महत्व और सम्मान है - मोहित यादव

बहरोड,अलवर (योगेश शर्मा)

25 जून को बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष उमेद भाया के नेतृत्व में प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्र के कई माननीय प्रबुद्धजन, मोहित यादव, भाजपा के पदाधिकारी, भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मलेन के मुख्य अतिथि रहे सोमकांत शर्मा। सम्मलेन में भाजपा कार्यकर्ताओं को लोगों से जुड़ने और आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने से जुड़े कई मुद्दों पर वक्ता ने अपने विचार रखे। उन्होंने पार्टी को विस्तार देने, संगठन को मज़बूत बनाने पर विशेष जोर दिया और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।   समाज में प्रबुद्धजनों का अपना विशेष महत्व होता है। ये समाज में आम जनता का नेतृत्व करते हैं। भाजपा ने प्रबुद्धजनों को हमेशा ही ऊँचा स्थान दिया है और उनका मार्गदर्शन लिया है। भाजपा अपनी इन्हीं विचारधाराओं के दम पर देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी। सम्मलेन में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाने, आपस में एकता स्थापित करने और देशसेवा करने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................