हर्षोल्लास के साथ मनाई गांधी व शास्त्री की जयंती

Oct 2, 2022 - 23:29
 0
हर्षोल्लास के साथ मनाई गांधी व शास्त्री की जयंती

तखतगढ़ (पाली, राजस्थान/ बरकत खान) रविवार को कस्बे के नये बस स्टैंड परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वी जयंती के अवसर पर प्रातःकाल 9 बजे गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमालाए अर्पण कर पुष्पांजलि देकर स्मरण किया। एवं नगरवासियो को गांधी एवम् शास्त्री की जयंती हार्दिक बधाईयाँ दी।
अधिशाषी अधिकारी मदन तेजी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए गांधी जी के जीवन से जुडे पहलुओ पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सत्याग्रह और सविनय अवज्ञा आंदोलन के माध्यम से उन्होने समाज के सभी वर्गो में आजादी की अलख जगाई थी, उन्होंने सत्य और अंहिसा का जो मार्ग दिखाया है वह देश मे ही नही अपितु पुरे विश्व में अमिट छाप छोडे हुए है। गांधी ने हमारे देश के गौरव का मार्ग प्रशस्त किया है, वो एक ऐसी शख्सियत थी ऐसे बिरले महापुरुष थे जो अंहिसा और सामाजिक एकता पर अटल विश्वास रखते थे, गांधी जी का सपना था कि हमारे देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो देश की अर्थव्यवस्था स्वत मजबूत हो जायेगी, सामाजिक विकास के मुद्दो के लिए हमेशा संघर्ष किया था, एवं देश के लोगो को स्वदेशी वस्तुओ के उपयोग के लिए भी प्रेरित करते रहे। साथ ही पार्षद देवाराम चौधरी ने गांधी के जीवन परिचय पर संक्षिप्त उद्बोधन देते हुए कहा कि गांधी जी सत्य एवं अंहिसा के पुजारी थे, उनके द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन, दांडी यात्रा सहित अनेको आंदोलन करके आजादी की अलख जगाई थी, अपना जीवन सादगी पूर्ण जीना जीवन का मूलमंत्र था।
 साथ ही भंवर मीना निर्वतमान प्रदेश महासचिव पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ ने उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुए बताया कि गांधीवादी विचारधाराओ को अपने जीवन में अभिसात कर ले तो जीवन सफल हो जाए, गांधी की परिकल्पना थी कि जो व्यक्ति भारत भूमि पर रह रहा है उसे भोजन अवश्य मिले गांधी जी के जीवन के प्रेरणादायक पहलुओ से ही सरकारो ने अंत्योदय कांसेप्ट के अंतर्गत गरीबो के लिए विभिन्न योजनाए लागु कर आम-जन को पर्याप्त रूप से भोज्य पदार्थ  सरकारो  द्वारा उपलब्ध करवाए जाते है। राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण योजना भी गांधीवाद के प्रेरित प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन्दिरा रसोई योजना लागु की है जिससे प्रदेश का कोई व्यक्ति भुखा नही सोये। पार्षद सुरेश सोलंकी, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की भावना बेन ने भी अपना उद्बबोधन दिया। इसी मौके पर अधिशाषी अधिकारी मदनलाल तेजी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतन सांखला, कनिष्ठ अभियंता आकाश त्रिवेदी, पूर्व नगर अध्यक्ष भंवर मीना, पार्षद देवाराम चौधरी, प्रकाश छीपा, लक्ष्मण घांची, सुरेश सोलंकी विक्रम खटीक, प्रशांत मेवाडा, नारंगी कुमावत,जगदीश दमामी, सहवृत सदस्य खुर्शीद कुरैशी, गणेशमल सुथार, पेमाराम माली,ताराराम मेघवाल, सहित पालिका स्टाफ एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है