महुवा में मतदाता जागरूकता के तहत ‘मातृशक्ति जागरूकता गीतमाला’ आयोजित, छात्राओं और महिलाओं ने ली मतदान की शपथ

Aug 29, 2026 - 20:37
 0
महुवा में मतदाता जागरूकता के तहत ‘मातृशक्ति जागरूकता गीतमाला’ आयोजित, छात्राओं और महिलाओं ने ली मतदान की शपथ

महुवा (अवधेश अवस्थी)। आगामी नगर पालिका चुनावों में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप (SVEEP) कैलेंडर के तहत महुवा ब्लॉक में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आरओ (एसडीएम) प्रेमराज मीना तथा अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजेश मीना के कुशल निर्देशन में अग्रसेन कॉलेज, महुवा में ‘मातृशक्ति जागरूकता गीतमाला’ और रंगोली कार्यक्रम संपन्न हुआ।

नगर पालिका महुवा द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधी आबादी यानी महिला मतदाताओं में मतदान के प्रति रुचि जगाना और उन्हें प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिला प्रतिभागियों ने देशभक्ति और जागरूकता से ओतप्रोत मधुर गीतों की प्रस्तुतियां दीं। "ऐसी नई सोच जो लाये, जो देश को बनाए...", "इलेक्शन आया है चलो जी इलेक्शन आया है, वोट डाले इलेक्शन आया है...", "देश की तरक्की में हाथ सब बटाओ रे..." और "सुनलो मतदाताओं वोट तुम देने जाओ..." जैसे संगीतमय गीतों के माध्यम से उपस्थित मातृशक्ति को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया गया।

आयोजन के अंत में नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर ने उपस्थित सभी छात्राओं, शिक्षिकाओं और महिला स्टाफ को निष्पक्ष एवं अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से 9 सितम्बर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर अग्रसेन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.डी. शर्मा, स्वीप प्रभारी रोहिताश शर्मा, प्रभारी हेमराज बैरवा, लेखाधिकारी उदय नारायण गुर्जर, रामलखन गुर्जर, महेन्द्र गुर्जर, अमित सहित अनीता अवस्थी, सीता गोयल, रेखा वैष्णव और बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को 'श्रमिक चौपाल' तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................