खेलेगा भारत-जीतेगा भारत कार्यक्रम में महाविद्यालय में आयोजित हुई खेल गतिविधियाँ

Aug 29, 2026 - 20:20
 0
खेलेगा भारत-जीतेगा भारत कार्यक्रम में महाविद्यालय में आयोजित हुई खेल गतिविधियाँ

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. जाकिर हुसैन ने जानकारी दी कि आयुक्तालय के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, स्वस्थ जीवन शैली एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता के विकास करने के उद्देश्य से कबड्डी और रुमाल झपट्टा खेलों का आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ. विजय वर्मा ने युवाओं को सन्देश देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है अतः युवाओ को मोबाइल व इंटरनेट का सीमित उपयोग करते हुए शारीरिक परिश्रम और खेलों में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान कबड्डी में रोहित, बबलू, सक्षम, भूपेंद्र, अरमान, मोईन तथा मयंक की टीम ने विजय प्राप्त की वहीं रुमाल झपट्टा में कोमल कौर, मनीषा पँवार, रजनदीप, रुचिका, जाह्नवी, आशा, भारती और कामिया की टीम ने सफलता प्राप्त की। खेल के बाद सभी ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर स्वस्थ खेल भावना का परिचय दिया। इस दौरान डॉ. महेश चंद गोठवाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सरस्वती मीणा, डॉ. जाकिर हुसैन,  आशीष शर्मा एवं विक्रम सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................