राजकीय विद्यालय आकदडा बना सैलानियों का पहली पसंद

Oct 4, 2024 - 19:11
 0
राजकीय विद्यालय आकदडा बना सैलानियों का पहली पसंद

सुमेरपुर (राकेश कुमार लखारा)  आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आकदडा में इटली से भारत भ्रमण पर आए हुए विदेशी सैलानियों ने भारतीय शिक्षा पद्धति एवं छात्रों की शैक्षिक और सहशैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन करने के लिए विद्यालय का दौरा किया, विद्यालय में  विद्यार्थियो से चर्चा करते हुए छात्रों द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली, प्रधानाध्यापक उत्तम चंद गर्ग ने उनको विद्यालय में चलने वाली सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विद्यार्थियों से मिलकर उनसे बात कर विदेशी सैलानी बहुत खुश व प्रभावित हुए, विद्यार्थियो को यादगार स्वरूप अध्ययन सामग्री वितरित की। साथ ही विद्यालय के अध्यापकों श्रवण सिंह देवड़ा, सुमेर सिंह योगी, सुरेन्द्र सिंह राठौड़ से भी विद्यालय एवं शैक्षिक उन्नति की जानकारी प्राप्त की। आकदड़ा विद्यालय में पिछले माह में भी फ्रांस से शैक्षिक भ्रमण पे आए हुए विद्यार्थी अवलोकन हेतु आए थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................