लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में 25 वार्डों के लिए हुए 115 पर्चा दाखिल
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां कस्बे में तेज हो गई हैं। आज नामांकन जमा करने को लेकर उपखंड कार्यालय पर उम्मीदवारों की अपने -अपने समर्थकों के साथ काफी भीड़ जुलूस के रूप में देखने को मिली। उम्मीदवारों द्वारा नामांकन फॉर्म जमा कराने का कार्य अपने-अपने समर्थको के साथ नगर पालिका के 25 वार्डों में आज 109 फॉर्म उम्मीदवारों ने जमा कराए हैं। अब तक 115 फॉर्म उम्मीदवारों के जमा हो चुके हैं।
नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हुई जो 31 अगस्त तक जारी रहेगी।
उपखंड कार्यालय के अनुसार नगर पालिका के 25 वार्डों में आज 106 उम्मीदवारों ने फार्म जमा कराए हैं। 9 उम्मीदवारों के फॉर्म पूर्व में आ चुके हैं। 115 उम्मीदवारों के फॉर्म आज तक जमा किए गए हैं।
नगर पालिका के वार्ड 16 से प्रत्याशी कला देवी पत्नी मोरध्वज सिंह चौधरी स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान द्वारा अपनी उम्मीदवारी फॉर्म जमा कराने पर समर्थको के साथ विशाल रैली देखने को मिली। शनिवार को लक्ष्मणगढ़ उपखंड कार्यालय मे प्रत्याशी अपने समर्थकों और प्रस्तावकों के साथ बड़ी संख्या में पर्चा दाखिल करने पहुंचे हैं।

