बैडमिंटन में सुभाष नगर की छात्राओं ने जीता चैंपियनशिप का खिताब

Nov 12, 2022 - 17:20
 0
बैडमिंटन में सुभाष नगर की छात्राओं ने जीता चैंपियनशिप का खिताब

गुरला (भीलवाडा, राजस्थान/ बद्रीलाल माली ) जिले में चल रही विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओ के अंतर्गत सहाय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में 17 वर्षऔर19 वर्ष (छात्रावर्ग)  दोनों वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर की छात्राओं को जनरल चैंपियनशिप  मिली है। प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी ने विद्यालय की इस बडी़ उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ी छात्राओं  व  व्याख्याता शारीरिक शिक्षा सुनील खोईवाल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।   
शारीरिक शिक्षक खोईवाल के अनुसार इन छात्राओं ने खुले मैदान में  कम साधन सुविधाओं के साथ अभ्यास करते हुए इंडोर स्टेडियम में बेहतरीन साधन सुविधाओं के साथ अभ्यास करने वाली छात्राओं को शिकस्त दी है। सुभाष नगर के स्काउट प्रभारी प्रेम शंकर जोशी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी नाहर सिंह मीणा संयुक्त समस्त स्टाफ के सदस्यों ने छात्राओं को इस बेहतरीन उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय लौटने पर इनका भव्य सम्मान किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है